जनता के भीतर बीजेपी के प्रति निकल रहा लोगों का रोष: भूपेन्द्र हुड्डा

Date:

फरीदाबाद के एक दर्जन निवर्तमान पार्षदों ने भाजपा छोड थामा कांग्रेस का हाथ
फरीदाबाद। हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जनता के भीतर बीजेपी के प्रति जितना रोष है, कांग्रेस के लिए उतना ही उत्साह है। मौजूदा सरकार से सिर्फ बदमाश, भ्रष्टाचारी और नशे के कारोबारी खुश हैं। बाकि जनता बीजेपी की नीतियों और कार्यप्रणाली से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में भाजपा छोड कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं का तांता लग रहा है। श्री हुड्डा शुक्रवार को अपने निवास पर लोगोंं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर कांग्रेस के फरीदाबाद लोकसभा प्रत्याशी चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में फरीदाबाद नगर निगम के एक दर्जन निवर्तमान पार्षदों ने भाजपा छोडकर कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान कर दिया। सभी निवर्तमान पार्षदों को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कांग्रेसी पटका पहनाकर उन्हें विधिवत कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराकर उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान देने का आश्वासन देते हुए उनसे पार्टी प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप सिंह के चुनाव प्रचार में जुट जाने की अपील की। कांग्रेस में शामिल होने वाले निवर्तमान पार्षदों में दीपक चौधरी, राव महेंद्र,ऋषि चौधरी, महेंद्र सरपंच, कैलाश बैंसला, हेमा बैंसला, जयवीर खटाना, शीतल खटाना, ब्रह्मवती खटाना, ओमवती कंवर के पति निहाल पहलवान, संदीप भारद्वाज, विकास भारद्वाज आदि मुख्यरूप से शामिल हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा वोट मांगने के लिए जनता के बीच जा रही बीजेपी के पास गिनवाने के लिए एक भी काम नहीं है। ना ही उसके पास भविष्य के लिए कोई रोडमैप है। जबकि कांग्रेस अपने विकास कार्यों और घोषणापत्र के नाम पर वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद सीट पर निगम पार्षदों की भगदड़ मच गई है। इसी का परिणामेें है कि करीब एक दर्जन निवर्तमान पार्षदों ने कांग्रेस का दामन थामने की घोषणा की है और कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप का हाथ थामा है।
कांग्रेस में शामिल होने वाले इन पार्षदों का कहना है कि वह नगर निगम में लूट और भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं। इसलिए कांग्रेस का साथ दे रहे हैं। कांग्रेस ने भी स्थानीय निकायों को तंग नहीं किया और पार्षदों के अधिकार क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश नहीं की।
उन्होंने कहा कि 200 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला हो गया और उनकी आवाज तक नहीं सुनी जा रही है। विकास कार्यों के बारे में उनकी सुनी नहीं जा रही है। सरकार की निरंकुशता के खिलाफ हमारे पास महेंद्र प्रताप का समर्थन करने के अलावा कोई रास्ता ही नहीं बचा था। हम इस चुनाव और इसके बाद रा’य में निरंकुश भाजपा शासन को बदलने जा रहे हैं। पूर्व पार्षद कैलाश बैंसला व निवर्तमान पार्षद हेमा बैंसला ने बताया कि उनके अपने गांव में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नाला कागजों में बन गया और उसकी पेमेंट भी हो गई। ऐसा भ्रष्टाचार हमने जीवन में नहीं देखा। इसलिए हमने परिवर्तन का निर्णय लिया है। सभी निवर्तमान पार्षदों ने लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप सिंह को आश्वासन दिया कि वह एक अभियान चलाकर भाजपा की स”ााई लोगों के समक्ष रखकर कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताएंगे।
इस मौके पर लोकसभा प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने फरीदाबाद में जो बदलाव की शुरूआत की है वह उसे और बढ़ाएं और कांग्रेस के प्रचार अभियान में जुट जाएं।

फोटो-पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में फरीदाबाद के एक दर्जन निवर्तमान पार्षदों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराते हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related