मंडल कार्यशाला में विधायक राजेश नागर ने दिए जीत के मंत्रबोले, भाजपा में कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि

Date:

फरीदाबाद।
प्रवासी मंडल कार्यशाला बल्लभगढ़ का आयोजन सेक्टर दो कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि बल्लभगढ़ प्रवास के प्रभारी राजेश नागर विधायक तिगांव पहुंचे। उन्होंने शक्ति केंद्र प्रमुखों को भाजपा की जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही केवल कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। यही एक पार्टी है जिसमें एक सामान्य कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश का प्रधानमंत्री भी बन सकता है। भारतीय जनता पार्टी में विचार ही सिद्धांत हैं। हमारे लिए पूर्व में नेतृत्व प्रदान करके गए व्यक्तियों के विचार मार्गदर्शन करते हैं। भारतीय जनता पार्टी में सभी लोग एक परिवार के रूप में काम करते हैं। उन्होंने सभी से कहा कि अब विधानसभा चुनाव में समय नहीं रह गया है। सब मिलकर उसी तरह तीसरी बार हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की दिशा में कार्य करें जैसे देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है। नागर ने मंडल अध्यक्षों से आगामी चुनाव को लेकर की जा रही तैयारी की जानकारी ली।
सेक्टर दो पहुंचने पर विधायक राजेश नागर का कैबिनेट मंत्री के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने गुलदस्ता और शॉल भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर बल्लभगढ़ विधानसभा के तीन मंडल अध्यक्ष कैलाश वशिष्ठ, अनुराग गर्ग और गजेंद्र वैष्णव मौजूद रहे।
इस अवसर पर बल्लभगढ़ विधानसभा के मंडल प्रवासी रवि सोनी अरुण द्विवेदी और संदीप शर्मा भी मौजूद रहे।
इस मौके पर सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों ने बैठक में हिस्सा लिया और भविष्य के चुनावों को लेकर बूथ स्तर तक तैयारियों को लेकर चर्चा की।

फोटो संलग्न हैं

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...