फरीदाबाद : 21 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर के युवा मोर्चा जवाहर मंडल के पदाधिकारियों की संगठनात्मक नियुक्तियां की गईं। जिसमें जवाहर मंडल अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, फरीदाबाद महानगर लक्की भगत द्वारा अधिवक्ता दीपक गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर के युवा मोर्चा जवाहर मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कहा कि पार्टी ने यह जिम्मेदारी अधिवक्ता दीपक गुप्ता को उनके लंबे सामाजिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और समाजसेवा के कार्यों को देखते हुए सौंपी है। वे समाज, प्रशासन और पार्टी के साथ निरंतर जुडक़र सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करेंगे।
अपनी नियुक्ति के पश्चात अधिवक्ता दीपक गुप्ता ने शीर्ष नेतृत्व केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, सनातनी विधायक सतीश कुमार फागना, जिला महामंत्री कवीन्द्र चौधरी व पार्षदगणों और जवाहर मंडल अध्यक्ष लक्की भगत का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर प्रयास करेंगे।



