निगम ने आज 14 बकायाधारकों की संपत्ति को किया सील

Date:

सभी संपत्ति मालिकों से अपील समय पर जमा कराएं बकाया प्रॉपर्टी टैक्स : धीरेंद्र खड़गटा

मौके पर लगभग 7 लाख रुपए निगम खाते में हुए जमा : सलोनी शर्मा

फरीदाबाद : 5 जनवरी। नगर निगम फरीदाबाद की ओर से बकायादारों के विरुद्ध मेगा सीलिंग ड्राइव के तहत लगातार सख्त कार्यवाही जारी है। निगम अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों पर तथा निगम आयुक्त श्री धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में यह अभियान प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है।

अतिरिक्त आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सीलिंग अभियान के दौरान नगर निगम के विभिन्न जोनों में निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष सीलिंग की कार्यवाही की गई, जिन्हें नोटिस पहले ही दिए गए थे।

निगम द्वारा एक लाख से ज्यादा के प्रॉपर्टी टैक्स वाले प्रॉपर्टी धारकों पर कार्यवाही जारी है।

जबकि कुछ बकायादारों से निगम कि टीम द्वारा लगभग 7 लाख से ज्यादा की राशि निगम खाते में रिकवरी के रूप में जमा कराई है।

निगम का उद्देश्य बकाया राजस्व की वसूली सुनिश्चित करना तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाना है।

अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की यह कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी। आज निगम की टीम ने 14 प्रॉपर्टी टैक्स धारकों की प्रॉपर्टी को सील किया है।

निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने सभी संपत्ति मालिकों से अपील की कि वे समय रहते अपने बकाया करों का भुगतान करें, ताकि किसी भी प्रकार की सीलिंग या दंडात्मक कार्यवाही से बचा जा सके।उन्होंने कहा कि यह टैक्स फरीदाबाद शहर के विकास पर लगाया जाता है

नगर निगम फरीदाबाद शहर को*व्यवस्थित, स्वच्छ और राजस्व के मामले में सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

किन्नर समाज की कलश यात्रा से शहर में होगा सुख-समृद्धि का आगमन : राजेश भाटिया

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर द्वारा कलश यात्रा का हुआ...

39 वाँ सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव —2026

अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले का रंगारंग आगाज लोक गायक सौरव...

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव के मंच पर छाई गोहाना की जलेबियों की मिठास

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित...