कांग्रेस एक पार्टी नहीं बल्कि विचारधारा है : बलजीत कौशिक

Date:

फरीदाबाद 28 दिसम्बर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 141 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम में फरीदाबाद जिले के कांग्रेस नेताओं ने शिरकत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं व नेताओं ने मिलकर ध्वजारोहण किया और सभी को कांग्रेस स्थापना दिवस की बधाई दी तथा लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया।

इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि कांग्रेस एक पार्टी नहीं बल्कि विचारधारा है, कांग्रेस इतिहास बहुत ही पुराना और स्वर्णिम रहा है, कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए कुर्बानियां दी है कांग्रऔर इन्हीं कुर्बानियों की बदौलत हमें आजादी मिली और आजादी मिलने के बाद उन्नत भारत की नींव भी कांग्रेस ने ही रखी। उन्होंने कहा कि पिछले 70 सालों के दौरान कांग्रेस ने देश को मजबूत बनाने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ी, देश में सुई से लेकर जहाज तक का निर्माण कांग्रेस पार्टी की ही देन रही है। परंतु आज भाजपा सरकार लोकतंत्र का हनन करने में जुटी है, जिसे कांग्रेस किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में देश व प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी, उसके बाद सही मायनों में देश व प्रदेश का विकास होगा।

इस अवसर पर कई लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा।

इस अवसर पर एस.एल. शर्मा, योगेश ढींगड़ा, रेनू चौहान, डा. सौरभ शर्मा, वयोवृद्ध कांग्रेस नेता हरजीत सिंह सेवक, प्रियंका अग्रवाल, गौरव ढींगड़ा, दीपक चौधरी(पूर्व पार्षद), इकबाल कुरैशी, विकास फागना, डा. पराग गौतम, विनोद कौशिक, सुरेश बेनीवाल, एन.के. शर्मा, सुनीता फागना, योगेश तंवर, सुमित भाटिया, चंचल तंवर, शाहबुद्दीन, राजीव शर्मा, रमेश पूर्व सरपंच जुन्हेड़ा, राहुल नागर, देव वशिष्ठ, नरेश शर्मा, अश्वनी कौशिक, हरीश ऋषि, राजेन्द्र चौहान, बी.पी. गोयल, संजय सोलंकी, वेद भड़ाना, एस.के. गुप्ता, मोहसिन खान, ओमप्रकाश पांचाल, हेम डागर, दीपक चौधरी, झा साहब, मयंक चौधरी, शशिबाला, डा. सरदाना, मुकेश, चंदना, अनुज शर्मा, पम्मी मान, सरला, मुकेश डागर, धर्मवीर परसवाल पूर्व पार्षद, लवकेश कौशिक, जवाहर ठाकुर, प्रेम यादव, देवेन्द्र दीक्षित, नरेश गोयल, जयभगवान शर्मा, धर्म दत्त, राजा सैनी, राम मेहर गोयल, प्रीतम प्रधान, हब्बन खान, आजाद कुरैशी, महेन्द्र यादव, वीरपाल, बिल्लू यादव, दीपक शर्मा, विनय शर्मा, जतिन, राजकुमार यादव, जयवीर सहित सैकड़ों कांग्रेस जन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मिलावटी मिठाइयों से बढ़ रही पेट की गंभीर समस्याएं : डॉ आरसी सोनी

त्योहारी मौसम और खास मौकों पर मिठाइयों की खपत...

एकॉर्ड अस्पताल में 7000 सफल हार्ट प्रोसीजर परकेक काटकर मनाई खुशियां

एकॉर्ड अस्पताल में 7000 सफल हार्ट प्रोसीजर परकेक काटकर...