अखिलेश के संसदीय क्षेत्र में लल्लू ने साधा निशाना, 32 सालों से सपा, बसपा, भाजपा ने दिया जनता को धोखा।

Date:

Front News Today: जनपद आजमगढ़ में आये कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र में अखिलेश पर जमकर निशाना साधा। अजय कुमार लल्लू ने पत्रकारों से सवाल करते हुए कहा कि जब पूरा प्रदेश सीएए, एनआरसी से परेशान था तब भी अखिलेश यादव अपने घर से बाहर नहीं निकले। आजमगढ़ की जनता उन्हें खोज रही थी। अखिलेश यादव को किसी ने घर से बाहर निकलते नहीं देखा है। आज लगातार महिलाओं, युवाओं व किसानों पर जुल्म ढ़ाया जा रहा है।

सपा, बसपा, भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विगत 32 वर्षों से प्रदेश की जनता को धोखा देने का काम किया जा रहा है। चुनाव में किसी दल से गठबंधन के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि कांग्रेस का गठबंधन गांव, गरीब व आवाम की जनता से हो चुका है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है, लोगों में बहुत उत्साह है। वाराणसी में प्रियंका गांधी की रैली को लेकर पूर्वांचल के लोग तैयारियों में लगे हुए हैं। कांग्रेस का प्रतिज्ञा रथ यात्रा का प्रशिक्षण होना है। इसके साथ ही कांग्रेस का जय भारत महासंपर्क अभियान शुरू हो चुका है। जहां भी प्रशिक्षण अभी पूरा नहीं हुआ हैं जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

अजय कुमार लल्लू, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

सपा नेता अबू आजमी द्वारा कांग्रेस के खत्म होने के सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कौन हैं अबू आजमी। प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल करते हुए कहा कि क्या यूपी में समाजवादी पार्टी से अल्पसंख्यक नेता विदा हो चुके हैं। इसलिए सपा को बाहरी नेताओं की जरूरत पड़ रही है।

अजय कुमार लल्लू, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जन्माष्टमी के लिए सजा ISKCON सेक्टर-37: भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन को उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

फरीदाबाद। (ANURAG SHRAMA) भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी...

फरीदाबाद में देरी नहीं हो रही, बल्कि मजबूत संगठन की तैयारी हो रही है : उमंग सिंघार

FARIDABAD(ANURAG SHARMA) डीसीसी अध्यक्षों के चयन, नियुक्ति,सशक्तिकरण और जवाबदेही...